Menu Close

For Conduct Branch

Complaint

Name of Student: Aman singh University Registration No: 221602001151
Complaint related to : Result Correction Complaint in Detail Result Correction
Status of Complaint Pending Complaint registered date and time 03/06/2026 at 2:45 pm
Detailed Complaint

मैंने बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की री अपीयर में “तुलनात्मक राजनीति” विषय की परीक्षा दिनांक 14 जनवरी 2026 को दी थी, लेकिन मेरे परिणाम में मुझे अनुपस्थित (Absent) दर्शाया गया है, जबकि मैंने परीक्षा दी थी और मेरा पेपर इतना अच्छा हुआ था कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि 60 से ज्यादा अंक आएंगे ।परीक्षा देने का प्रमाण मेरे पास मौजूद है, जिसे मैं इस आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर रहा हूँ।
इसके साथ ही मेरे Assessment के अंक भी परिणाम में नहीं जोड़े गए हैं, जबकि उसके प्रमाण भी मेरे पास उपलब्ध हैं। मैं अपने तृतीय सेमेस्टर के पुराने परिणाम की प्रति भी प्रमाण के रूप में संलग्न कर रहा हूँ।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे परिणाम की जाँच करके उसे जल्द से जल्द सही करवाने की कृपा करें। मैंने केवल एक बैक के आधार पर एम.ए. हिन्दी में प्रवेश लिया हुआ है। यदि मेरा परिणाम शीघ्र सही नहीं किया गया, तो मेरा एम.ए. में प्रवेश रद्द हो सकता है, जिससे मेरी आगे की पढ़ाई प्रभावित होगी।
इसलिए कृपया मेरी समस्या का समाधान शीघ्र करने की कृपा करें। इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूँगा।